गोवा : ‘वीफेस्ट’ में मीका, वरुण ने जमाया रंग

बागा (गोवा), 15 फरवरी (आईएएनएस)। चर्चित कॉलेज उत्सव ‘वीफेस्ट’ में मशहूर गायक मीका सिंह व बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से प्रशंसकों का दिल जीत लिया।

चैनल वी द्वारा आयोजित ‘वीफेस्ट’ के पांचवें संस्करण की रंगारंग शुरुआत शुक्रवार को गायक-अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपने कुछ लोकप्रिय गाने गाकर की। वहीं, शनिवार को मीका व वरुण ने रंग जमाया।

वरुण ने मंच पर सर्वप्रथम अपनी फिल्म ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के रीमिक्स गाने ‘मैं तेनू समझां की’ पर डांस किया। उसके बाद ‘सैटर्डे सैटर्डे’ पर थिरके।

इस दौरान भीड़ में जबर्दस्त उत्साह दिखा। युवा जोड़े वैलेंटाइन-डे (शनिवार) का लुत्फ उठाते दिखे।

वीफेस्ट में पहुंचे कॉलेज छात्र संयम गोयल अपनी प्रेमिका के साथ पहली बार गोवा घूमने आए थे।

संयम ने कहा, “यह प्रेमिका के साथ मेरी पहली गोवा यात्रा है। मैं हमारे लिए इससे बेहतर वैलेंटाइन डे की कामना नहीं कर सकता था। वरुण व मीका को बहुत बहुत शुक्रिया।”

वरुण के बाद मंच पर मीका ने रंग जमाया। उनके गाने ‘मस्त कलंदर’ पर दर्शक झूम उठे।

चैनल वी द्वारा आयोजित वीफेस्ट एक वृहत कॉलेज उत्सव है। बीते कुछ वर्षो में यह युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493