‘दम लगाके..’ की रिलीज तक भूमि रहेंगी गुमनाम

मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) की अगली फिल्म ‘दम लगाके हइशा’ में मुख्य भूमिका निभा रही भूमि पेदनेकर ने इस फिल्म के लिए एक लंबा सफर तय किया है। लेकिन फिल्म रिलीज होने तक उनका यह सफर गुमनाम रखा जाएगा।

फिल्म के निर्माता यश राज फिल्म्स बैनर ने भी भूमि को फिल्म रिलीज से पूर्व मीडिया से बात न करने की हिदायत दी है।

इसकी पुष्टि करते हुए फिल्म के प्रवक्ता ने कहा कि भूमि पहले से बैनर से जुड़ी हुई हैं। फिल्म में बतौर अभिनेत्री उनका काम दिखाए जाने के बाद एक कर्मचारी से अभिनेत्री बनने का उनका यह सफर अधिक अर्थपूर्ण बन जाएगा।

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “भूमि का निजी सफर व कहानी बहुत ही प्यारी है। वह कास्टिंग निर्देशक शानू की सहायक थीं। सबको लगा कि उनका फिल्मी किरदार सबसे परिचित होने के बाद ही उनकी असल कहानी बताना ज्यादा बेहतर है।”

‘दम लगाके हइशा’ में भूमि की जोड़ी आयुष्मान खुराना के साथ है। फिल्म 27 फरवरी को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493