बोको हराम, नाइजीरियाई सेना की मुठभेड़ में 37 मरे

अबुजा, 18 फरवरी (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन बोको हराम और नाइजीरियाई सैनिकों के बीच पूर्वोत्तर राज्य बोर्नो में हुई मुठभेड़ में 37 लोग मारे गए।

एक आपातकालीन सेवा कर्मी ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मंगलवार अपराह्न् एक बजे बियु शहर की तरफ जा रहे आतंकवादियों के एक गुट ने खुद को सेना के चेकनाके पर फंसा पाकर सड़क पार करने के इंतजार में खड़े लोगों के समूह पर ग्रेनेड फेंक दिया।

आतंकवादियों की इस हरकत के तुरंत बाद सैनिकों ने उनके वाहन पर गोलियां चलाईं, जिसमें 17 आतंकवादी मारे गए।

सुरक्षा सूत्रों ने समाचार पत्र ‘प्रीमियम टाइम्स’ को बताया कि मुठभेड़ के दौरान मारे गए शेष लोग आम नागरिक और सैनिक हैं।

पांच दिनों पहले बियु में एक महिला ने भरे बाजार में खुद को आग लगा ली थी। घटना में छह लोगों की मौत हुई थी।

नाइजीरिया और इसके आस पास के देशों चाड, नाइजर और कैमरून में बीते एक सप्ताह में बोको हराम के हमलों में 60 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493