अपनी पत्नी से अलग होंगे ग्रीम स्मिथ

केपटाउन, 19 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ अपनी आयरिश गायिका पत्नी मोर्गन डीन से अलग होंगे। दोनों की शादी साढ़े तीन साल पहले हुई थी।

स्मिथ और मोर्गन की एक दो साल की बेटी और एक साल का बेटा है। दोनों के वकील डेविड बेकर ने इस बात की पुष्टि की है कि वे तलाक ले रहे हैं।

स्मिथ ने अगस्त 2011 में मोर्गन से शादी की थी। बेकर ने स्पष्ट किया कि मोर्गन ही असल में स्मिथ के साथ सम्बंध विच्छेद चाहती हैं।

34 साल के स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 117 टेस्ट मैच खेले हैं। वह 2014 में संन्यास ले चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493