मोदी ने चीन, कोरिया को दी नववर्ष की बधाई

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को चीन, कोरिया, वियतनाम और मंगोलिया के लोगों को उनके नए वर्ष पर बधाई दी।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “चीन के नए वर्ष की शुरुआत पर मेरी बधाई। ईश्वर करे आने वाला साल आपके जीवन में शांति, प्रकाश, खुशी और समृद्धि भरा हो।”

कोरियाई लोगों को नववर्ष की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, “दुनियाभर में रह रहे मेरे कोरियाई मित्रों को नववर्ष की बधाई। मेरी प्रार्थना है कि नया साल आपके लिए जबर्दस्त खुशहाली और समृद्धि लाए।”

वियतनाम के नए वर्ष तेट के अवसर पर मोदी ने कहा, “तेट के अवसर पर और वसंत के आगमन पर मैं वियनतनाम के लोगों की खुशहाली, शांति और अच्छे स्वास्थ से परिपूर्ण नए वर्ष की कामना करता हूं।”

मंगोलिया के लोगों को त्सागान सार पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कामना करता हूं कि नया साल आपके लिए मंगलकारी, सफलता और खुशियों भरा हो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493