रामानायडू को राष्ट्रीय फिल्म निर्माता माना जाए : हासन

चेन्नई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन का मानना है कि दिग्गज दिवंगत फिल्म निर्माता डी. रामानायडू को एक तय फिल्मोद्योग के फिल्म निर्माता की बजाय एक राष्ट्रीय फिल्म निर्माता मानना चाहिए।

रामानायडू का 79 साल की उम्र में बुधवार को कैंसर के कारण निधन हो गया। उन्होंने 13 भारतीय भाषाओं में 130 से ज्यादा फिल्में बनाईं।

हासन ने एक वीडियो संदेश में कहा, “रामानायडू साब को अन्य पीढ़ी के समक्ष तेलुगू, तमिल या हिंदी भाषा की फिल्मों के निर्माता के रूप में पेश करना अन्यायपूर्ण होगा। वह इससे कहीं बढ़कर थे। वह असल मायनों में एक राष्ट्रीय फिल्म निर्माता थे।”

हासन ने आगे कहा कि रामानायडू ही संभवत: एकमात्र ऐसे फिल्म निर्माता थे, जिन्होंने कई भाषाओं में फिल्में बनाईं।

हासन ने कहा, “रामानायडू साब विजय-वाहनी स्टूडियो से थे। उन्होंने उनके लिए कई बड़े प्रोडक्शन हाउस चलाए। उनके करियर की शुरुआत बड़ी सफलताओं के साथ हुई और यह आगे जारी रहा। वह संभवत: एकमात्र ऐसे निर्माता हैं, जिन्होंने इतनी सारी भाषाओं में फिल्में बनाईं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493