मोर्गन में विश्व कप का दबाव झेलने की क्षमता : रामप्रकाश

वेलिंग्टन, 19 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच मार्क रामप्रकाश ने गुरुवार को कहा कि कप्तान इयान मोर्गन मौजूदा विश्व कप का दबाव झेलने में पूरी तरह समर्थ हैं।

इंग्लैंड 14 फरवरी को आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले विश्व कप मैच में 111 रनों की हार झेलने के बाद अब शुक्रवार को दूसरे मेजबान न्यूजीलैंड का सामना करेगा।

पिछले मैच में मिली करारी हार के बाद कप्तान मोर्गन की नेतृत्व क्षमता और बल्लेबाजी की चारो ओर से आलोचनाएं हो रही हैं। गौरतलब है कि मोर्गन पिछली पांच में से चार पारियों में शून्य पर पवेलियन लौटे।

समाचार चैनल बीबीसी के वेब संस्करण पर रामप्रकाश के हवाले से कहा गया, “जहां तक दबाव झेलने की बात है टीम में मोर्गन से बेहतर कोई नहीं। मोर्गन के पास इस तरह के दबाव से निकलने के कई रास्ते हैं। उसकी जगह यदि कोई और होता तो मैं निश्चित तौर पर ज्यादा चिंतित होता।”

रोचक बात यह है कि मोर्गन और न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैक्लम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के लिए एकसाथ खेल चुके हैं। उस दौरान मैक्लम, मोर्गन को ‘चैम्पियन खिलाड़ी’ और ‘जुझारू खिलाड़ी’ बता चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493