धवन की पारी रही स्पेशल : लक्ष्मण

मेलबर्न, 22 फरवरी (आईएएनएस)। दिग्गज भारतीय बल्लेबाज वी. वी. एस. लक्ष्मण ने आईसीसी विश्व कप-2015 में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में करियर की सर्वोच्च पारी खेलने पर भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को बधाई दी।

धवन ने रविवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर हुए भारत के इस विश्व कप में दूसरे मैच में 146 गेंदों पर 137 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने 307 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

भारत यह मैच 130 रनों के विशाल अंतर से जीतने में सफल रहा।

लक्ष्मण ने ट्वीट कर धवन को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, “धवन को उनके बेहतरीन शतक के लिए बधाई। आप पर सच में हमें गर्व है। तुम्हारी कड़ी मेहनत रंग लाई। इसी तरह खेलते रहो।”

लक्ष्मण ने अजिंक्य रहाणे की भी सराहना की। रहाणे ने 60 गेंदों में 79 रनों की तेज पारी खेली।

लक्ष्मण ने ट्वीट पर कहा, “धवन जहां शतक लगाकर सुर्खियों में है, वहीं रहाणे ने चुपचाप बेहद अहम योगदान दिया है। कमाल के खिलाड़ी हैं रहाणे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493