महिला हॉकी : भारत ने जर्मनी को 2-1 से हराया

वालेंसिया, 23 फरवरी (आईएएनएस)। दीपिका और अमनदीप सिंह के शानदार गोलों की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्पेन दौरे के अपने आखिरी मैच में जर्मनी को 2-1 से हरा दिया।

दोनों ही टीमों ने रविवार को खेले गए इस मुकाबले में शुरू से ही रक्षात्मक रवैया अपनाया और नतीजतन पहला हाफ गोलरहित रहा।

मध्यांतर के बाद दीपिका ने मैच के 40वें मिनट में भारत के लिए पहला गोल दागा। इसके बाद जर्मन खिलाड़ियों ने भी बराबरी की कोशिश में हमले तेज कर दिए। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली और 55वें मिनट में अमनदीप सिंह ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलकर भारत की बढ़त 2-0 कर दी।

जर्मनी की ओर से इसके बाद एकमात्र गोल 59वें मिनट में मैरी मावर्स ने दागा।

भारतीय टीम का यह दौरा नई दिल्ली में सात से 15 मार्च के बीच खेले जाने वाले वर्ल्ड लीग राउंड-2 की तैयारियों के मद्देनजर आयोजित किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493