नवीन पर्दे पर वापसी को तैयार

चेन्नई, 24 फरवरी (आईएएनएस)। कुछ साल पहले तक 25 से ज्यादा तेलुगू फिल्मों में नायक के रूप में दिखने वाले अभिनेता वाड्डे नवीन तेलुगू फिल्म ‘गोलुसु’ के साथ पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं।

कहा जा रहा है कि नवीन ने इस फिल्म में मुख्य खलनायक की भूमिका निभाई है।

फिल्म टीम के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “वह वापसी के लिए किसी अच्छे मौके का इंतजार कर रहे थे। जब उन्हें इस भूमिका का प्रस्ताव मिला, तो उन्हें यह मौका सही लगा। वह फिल्म ‘गोलुसु’ में खलनायक की भूमिका में हैं।”

‘गोलुसु’ मारधाड़ से भरपूर रहस्य रोमांच फिल्म है, जिसका निर्देशन राम गोपाल वर्मा कर रहे हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका मंचु मनोज की है।

यह भी कहा जा रहा है कि अभिनेता जगपति बाबू भी फिल्म में एक नकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं।

सूत्र ने बताया, “जगपति भी फिल्म में एक दिलचस्प भूमिका में हैं। रामू सर ने (निर्देशक) हालांकि यह खुलासा नहीं किया है कि वह भी नकारात्मक भूमिका में हैं या नहीं।”

फिल्म की नायिका अभिनेत्री सुरभि हैं, जिसकी शूटिंग पिछले सप्ताह ही शुरू हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493