गागा को मिला था कैंडी रिंग

लॉस एंजेलिस, 24 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता टेलर किन्नी ने अपनी प्रेमिका लेडी गागा को हीरे की अंगूठी देने से पहले एक कैंडी रिंग देकर विवाह का प्रस्ताव रखा था।

33 वर्षीय किन्नी वेलेंटाइन्स डे पर गागा के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखने से खुद को नहीं रोक पाए और गागा भी उनके विवाह प्रस्ताव के उनके अनोखे रोमांटिक तरीके से भाव विभोर हो गईं।

वेबसाइट ‘एक्सेसहॉलीवुड डॉट कॉम’ के अनुसार, गागा ने बताया, “पहले उसने (किन्नी) मुझे एक कैंडी रिंग दी। वह क्षण कमाल था, मैं रोने लगी थी। मैं बेहद रोमांचित थी। मैं हां कहा और फिर उसने अपनी जेब से हीरे की अंगूठी निकाली।”

28 वर्षीया गागा ने कहा कि किन्नी के साथ सगाई के बाद उनके जीवन में जैसे बहार आ गई है।

उन्होंने कहा, “सब कुछ ठीक हो गया है। आप प्रेम में हैं, तो जीवन में सब कुछ बेहतर होता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493