पंखुड़ी को हेमा मालिनी से मिली प्रेरणा

मुंबई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। आगामी धारावाहिक ‘रजिया सुल्तान’ में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी का कहना है कि उन्हें अपने किरदार के लिए प्रेरणा कमल अमरोही की फिल्म ‘रजिया सुल्तान'(1983) में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के किरदार से मिली।

पंखुड़ी यहां हाल में ‘रजिया सुल्तान’ के लांच के लिए मौजूद थीं। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अभिनेत्री हेमा मालिनी से कोई प्रेरणा ली।

जवाब में उन्होंने कहा, “बिल्कुल। फिल्म (रजिया सुल्तान) के बारे में एक अच्छी बात इसके गाने हैं। मैं सेट पर ज्यादातर वक्त गाने गुनगुनाती रही। इससे बहुत राहत मिली और यकीनन उन्होंने (हेमा) फिल्म में जो कुछ किया, मैं उसकी इज्जत करती हूं। इसलिए मैं उससे भी बहुत कुछ सीख रही हूं।”

पंखुड़ी कहती हैं कि रजिया की भूमिका के लिए पर्याप्त तैयारी की जरूरत है।

‘रजिया सुल्तान’ धारावाहिक में सूरज थापर और संभावना सेठ सरीखे कलाकार भी हैं। यह दो मार्च से नए चैनल एंड टीवी पर प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493