उषा ने रिकॉर्ड किया ‘होटल ब्यूटीफूल’ का गीत

मुंबई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। अपनी सशक्त एवं अनोखी आवाज के लिए पहचानी जाने वाली गायिका उषा उत्थुप ने आने वाली फिल्म ‘होटल ब्यूटीफूल’ का मुख्य गाना गाया है।

उषा ने आईएएनएस को बताया, “यह बहुत सुंदर गाना है। यह बहुत मजेदार गीत है और अर्थपूर्ण भी है।”

‘एक दो च च च’, ‘हरि ओम हरि’ और ‘कोई यहां नाचे नाचे’ जैसे मशहूर गाने गाने वाली उषा ने कहा, “एक गायिका होने के नाते, मुझे हमेशा यह लगता है कि लोगों के पास संदेश तब पहुंचता है, जब आप यह नहीं कहते कि यह संदेश है। इस गाने से आपको संदेश मिलेगा। यह बेहद सुंदर गीत है। मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा गाना नहीं सुना।”

फिल्म ‘होटल ब्यूटीफूल’ के गीत के बोल संजीव तिवारी और समीर इकबाल पटेल ने लिखे हैं। उषा गाने को रिकॉर्ड कर चुकी हैं और गाने का वीडियो भी जल्द ही रिकॉर्ड किया जाएगा।

पटेल निर्देशित ‘होटल ब्यूटीफूल’ के सहनिर्माता मधिरे फिल्म कार्पोरेशन के मधिरे रवींद्र रेड्डी और अंबरेला फिल्म कार्पोरेशन के मोहम्मद असलम शेख हैं।

फिल्म को अप्रैल 2015 में प्रदर्शित करने की योजना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493