लगा, हमारी टीम ने ऑस्कर जीत लिया : कमल हासन

चेन्नई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। ‘ह्विप्लैश’ फिल्म के लिए ऑस्कर जीतने वाले कनाडाई साउंड मिक्सर क्रैग मैन ने कमल हासन अभिनीत तमिल फिल्म ‘उत्तम विलेन’ के लिए भी काम किया है। हासन ने क्रैग को इस जीत पर बधाई देते हुए कहा कि उन्हें ऐसा लगा, मानो उनकी टीम ने ऑस्कर जीता हो।

हासन ने एक वीडियो में कहा, “मैंने जब अपने साउंड डिजाइनर से हमारी फिल्म ‘उत्तम विलेन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ साउंड मिक्स करने वाले को लाने के लिए कहा, तो उन्होंने क्रैग मैन का नाम सुझाया। मुझे खुशी है कि ऑस्कर वाले भी उस चुनाव से सहमत हैं। हम ‘ह्विप्लैश’ के बारे में बात कर रहे थे और उन्होंने (क्रैग)नम्रता से कहा था कि अगली सर्वश्रेष्ठ साउंड मिक्सिंग ‘बर्डमैन’ फिल्म में है।”

हासन ने कहा, “मुझे उनकी नेकी पसंद आई। मुझे जिस धर्य से उन्होंने हमारी फिल्म के लिए साउंड मिक्सिंग की, वह पसंद है। मुझे लगा हमारी टीम ने ऑस्कर जीता है, हालांकि हमारा ‘ह्विप्लैश’ से कुछ लेना-देना नहीं है। हमें बस लगता है कि हम उस टीम का हिस्सा हैं। मैं उन सभी का शुक्रिया करना चाहूंगा, जिन्होंने यह सम्मान जीतने में क्रैग की मदद की।”

हासन ने कहा कि उन्हें क्रैग पर नाज है और शायद वे दोबारा साथ काम करें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493