द्वितीय विश्वयुद्ध समाप्ति की याद में संयुक्त राष्ट्र का कार्यक्रम

संयुक्त राष्ट्र, 27 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने द्वितीय विश्वयुद्ध के समापन की 70वीं सालगिरह मनाने का प्रस्ताव जारी किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गुरुवार को 193 सदस्यीय महासभा के 69वें सत्र में यह प्रस्ताव आम सहमति से स्वीकार कर लिया गया।

प्रस्ताव में महासभा के अध्यक्ष से पीड़ितों की याद में मई में एक विशेष बैठक बुलाने के लिए कहा गया। इसमें कहा गया है, “2015 द्वितीय विश्वयुद्ध समापन की 70वीं वर्षगांठ के तौर पर चिन्हित होगा। द्वितीय विश्वयुद्ध ने खासतौर से यूरोप, एशिया, अफ्रीफा और पेसिफिक देशों तथा विश्व के अन्य हिस्सों में मानव जाति को अनकहा दुख दिया था।”

प्रस्ताव में कहा गया कि यह ऐतिहासिक घटना संयुक्त राष्ट्र की स्थापना का कारण बनी, जो भविष्य को युद्धों से बचाने और आने वाली पीढ़ियों को ऐसी विपत्ति से बचाने के लिए बनाया गया था।

प्रस्ताव में आगे कहा गया, “इस साल को संयुक्त राष्ट्र की 70वीं वर्षगांठ के तौर भी मनाया जाएगा। सभी सदस्य देश अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए एकजुट हों।”

द्वितीय विश्वयुद्ध वर्ष 1939-1945 तक चला था, जिसमें अनुमानत: पांच करोड़ से 8.5 करोड़ लोग मारे गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493