सीनेट चुनाव : नवाज को नहीं मिली आम सहमति

इस्लामाबाद, 27 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आगामी सीनेट चुनाव में खुले मतदान को लेकर संविधान में संशोधन पारित करने के लिए विपक्ष की सहमति लेने में शुक्रवार को नाकाम रहे।

समाचार वेबसाइट डॉन ने सत्तारूढ़ पार्टी के एक सूत्र के हवाले से कहा कि पार्टियां इस मुद्दे पर विभाजित दिखीं।

प्रधानमंत्री खुले मतदान को लेकर संविधान संशोधन पर चर्चा के लिए शनिवार को संसदीय नेताओं से मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से पूर्व प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ ने कहा कि उनके पार्टी के नेतृत्व का मानना है कि संविधान में किसी भी तरह के सुधार के पहले सरकार को तमाम राजनीतिक नेतृत्व को साथ लेना चाहिए।

अशरफ ने कहा, “हम चुनाव में किसी भी तरह की धांधली और खरीद-फरोख्त के खिलाफ हैं, लेकिन सरकार को संसद में संविधान में कोई भी सुधार पेश करने के पहले आम सहमति बनानी होगी।”

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) नेतृत्व भविष्य में चुनाव में पारदर्शिता के लिए चुनाव सुधार चाहती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493