मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इस बात से परेशान हैं कि उनके साथ अंक 17 क्यों जोड़ा जा रहा है।
शाहरुख को लेकर अफवाहें थीं कि वह रोहिट शेट्टी निर्देशित ‘फैन’ में एक 17 साल के लड़के की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में 17 कलाकार हैं। इसलिए इन अफवाहों को खारिज करने के लिए शाहरुख को सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा।
शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा, “यह 17 नंबर कहां से आया, मैंने अपनी किसी प्रेस कान्फ्रेंस में इसका जिक्र किया? रोहित शेट्टी की फिल्म में 17 कलाकार हैं और ‘फैन’ में मैं 17 साल का लड़का हूं, ये दोनों बातें सच नहीं हैं।”
हालांकि ‘फैन’ के बारे में ज्यादा जानकारिया समाने नहीं आई हैं, सिवाय इसके कि शाहरुख फिल्म में एक प्रशंसक का किरदार निभा रहे हैं।
दूसरी ओर, बॉलीवुड के ब्लॉकबस्टर निर्देशक शेट्टी की आने वाली फिल्म को लेकर अफवाहें चल रही हैं कि उनकी फिल्म में शाहरुख, काजोल के साथ नजर आएंगे। लेकिन शेट्टी ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है।
शाहरुख ने कहा, “मैंने कहा था कि उम्र केंद्रित कलाकार वर्ग के संदर्भ में मैं अपनी अगली फिल्म में एक दृश्य में प्रौद्योगिकी की मदद से 17 साल का नजर आ सकता हूं, इसलिए कलाकारों का चयन किरदार आधारित होगा।”
शाहरुख इस समय रियलिटी टीवी शो ‘इंडिया पूछेगा सबसे साणा कौन?’
dharmpath.com dharmpath