भारत विश्व कप खिताब का प्रबल दावेदार : बाईचुंग भूटिया

कोलकाता, 28 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की सराहना करते हुए भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व स्टार बाईचुंग भूटिया ने शनिवार को भारतीय टीम को आईसीसी विश्व कप-2015 में खिताब का प्रबल दावेदार बताया।

भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान भूटिया ने कहा, “धौनी के नेतृत्व में हम टी-20 और 50-50 विश्व कप जीतने में सफल रहे। उम्मीद है इस बार भी वह इसे दोहराने में सफल रहेंगे। भारत खिताब का प्रबल दावेदार है।”

भूटिया ने आगे कहा, “धौनी निश्चित तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान हैं। मेरे खयाल से हम इस बार भी विश्व कप जीतने जा रहे हैं।”

भूटिया ने हालांकि यह भी स्वीकार किया कि वह विश्व कप के मैच नहीं देख पा रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493