नीरो पर 64 लाख डॉलर कर का बोझ

लॉस एंजेलिस, 1 मार्च (आईएएनएस)। अनुभवी हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो को 64 लाख डॉलर कर का भुगतान करने का आदेश मिला है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, इंटरनल रेवेन्यू सर्विस (आईआरएस) ने नीरो के नाम 64,10,449.20 के कर भुगतान की पर्ची जारी की है।

नीरो को कर भुगतान के आदेश वाली पर्ची उनके हडसन स्ट्रीट स्थित ट्रिबेका वाले पते पर भेजी गई।

नीरो (71) और उनकी पत्नी पिछले साल न्यूयार्क के वेस्ट विलेज में पांच शयनकक्षों वाले किराये के मकान में रहने चले गए थे, जिसका महीने का किराया 1,25,000 डॉलर प्रतिमाह है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493