रयान ने बेटी के नाम का टैटू गुदवाया

लॉस एंजेलिस, 1 मार्च (आईएएनएस)। कनाडाई अभिनेता रयान गोसलिंग ने हाथ की उंगलियों पर ‘एस्मी’ नाम से टैटू गुदवाया है। एस्मी उनकी बेटी एस्मेरेल्डा का संक्षिप्त नाम है।

टैटू को देखकर उनके प्रशंसक कयास लगा रहे हैं कि यह वाकई टैटू है या महज एक चित्र।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, रयान के घर में पिछले साल सितंबर में उनके पहले बच्चे (बेटी)की किलकारियां गूंजीं। रयान की पत्नी का नाम ईवा मेंडेस है। यहां शुक्रवार को रयान की हाथ की उंगलियों पर एक टैटू देखा गया।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि टैटू स्थायी है या नहीं। टैटू में गुदवाए गए शब्द महीन, लेकिन पठनीय है। यह टैटू न होकर महज एक चित्र भी हो सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493