पीड़िता ने दुराचारी की जीभ काटी

पुलिस ने जानकारी दी है कि विसंडा ब्लॉक के पुनाहर गांव निवासी एक किसान धान बेचने के लिए बाहर गया था। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। इस बीच दो युवक वहां पहुंचे। दोनों घर के अंदर घुस गए और महिला के साथ दुराचार करने लगे। इसी दौरान पीड़ित महिला ने अपने दांतों के बीच एक आरोपी की जीभ दबा ली। आरोपी के साथी ने उसे बचाने की कोशिश की, पर महिला ने तब तक नहीं छोड़ा, जब तक आरोपी की जीभ पूरी तरह से कटकर अलग नहीं हो गई। आरोपी कराहता हुआ साथी सहित भाग निकला।

शोर सुनकर ग्रामीण भी महिला के घर पहुंच गए। महिला को देख ग्रामीण सकते में आ गए। महिला का मुंह खून से भरा हुआ था। महिला ने घटना की पूरी दास्तां सुनाई। महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले का पर्स वहीं छूट गया। पर्स से निकले कागज और मोबाइल के आधार पर आरोपी की पहचान हो गई।

धान बेचकर घर लौटे महिला के पति ने दोनों आरोपी बबेरू निवासी अरुण कुमार और गया सिंह के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493