आश्का ‘..महाराणा प्रताप’ नहीं छोड़ रही

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। मशहूर टेलीविजन धारावाहिक ‘कुसुम’ में ‘कुमुद’ की भूमिका निभा चुकीं अभिनेत्री आश्का गोराडिया चर्चित धारावाहिक ‘भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप’ में बनी रहेंगी।

ऐसी अफवाहें थीं कि इस ऐतिहासिक धारावाहिक में महारानी धीरभाई भटियानी की भूमिका निभा रहीं आश्का उनके किरदार से खुश नहीं हैं, इसलिए वह जल्द इसे छोड़ देंगी।

हालांकि, धारावाहिक के प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, यह अफवाहें पूरी तरह गलत हैं। आश्का ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है।

सूत्र ने एक बयान में कहा, “आश्का लांच के समय से धारावाहिक का हिस्सा है और उन्होंने हमेशा अपने किरदार का लुत्फ उठाया है। उनके धारावाहिक छोड़ने की अफवाहें झूठी हैं। आश्का धारावाहिक का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने अभी इसे छोड़ने का कोई फैसला नहीं लिया है।”

‘भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप’ 2013 से सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493