होंडा मोटरसाइकिल की बिक्री 10 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल ने सोमवार को कहा कि उसकी बिक्री फरवरी महीने में साल-दर-साल आधार पर 10 फीसदी बढ़ी।

कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि उसकी बिक्री फरवरी 2015 में 3,61,493 वाहनों की रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 3,28,468 वाहनों की थी।

बयान में कहा गया है कि समग्र दोपहिया वाहनों के बाजार में फरवरी की बिक्री में साल-दर-साल आधार पर दो फीसदी गिरावट रही।

कंपनी ने कहा कि फरवरी 2015 में घरेलू बाजार में उसकी हिस्सेदारी फरवरी 2014 के मुकाबले तीन फीसदी बढ़कर 29 फीसदी हो गई।

कंपनी ने कहा कि उद्योग की अनुमानित बिक्री गत महीने 13,81,516 वाहनों की रही, जो फरवरी 2014 में 14,04,320 वाहनों की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493