पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में युवक ने फांसी लगाई

जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार, सहारनपुर से मुरादाबाद के लिए पैसेंजर ट्रेन आ रही थी। इसी दौरान सहारनपुर स्टेशन से युवक मालवाहक डिब्बे में बैठ गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। रास्ते में डिब्बे को खुलवाने का प्रयास किया गया तो उसने मालवाहक डिब्बे का दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद युवक ने मालवाहक डिब्बे में ही कपड़े की मदद से फांसी लगा ली।

मुरादाबाद पहुंची ट्रेन में जब जीआरपी पुलिस ने दरवाजा खोला तो पाया कि युवक दम तोड़ चुका है। छानबीन के बाद जीआरपी ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493