नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह हल्की धुंध व बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने दिन सुहावना रहने की संभावना जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना नहीं है।
राजधानी दिल्ली में सोमवार को लगातार दूसरे दिन बारिश होने से कुछ हद तक सर्द मौसम लौट आया।
मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में सोमवार को कुल सात मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।
राजधानी में मंगलवार सुबह 8.30 बजे दृश्यता 600 मीटर थी। वातावरण में आद्र्रता 100 प्रतिशत थी।
दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 14.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath