ग्रेमियो ने रोड्रिग्वेज के साथ करार किया

रियो डी जेनेरियो, 3 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील के अग्रणी फुटबाल क्लब ग्रेमियो ने लोन पर आधारित करार के तहत उरुग्वे के स्ट्राइकर ब्रायन रोड्रिग्वेज के साथ करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रोड्रिग्वेज ने क्लब के साथ आधिकारिक करार कर लिया है और मेडिकल टेस्ट भी पास कर लिया है।

क्लब के मुताबिक, मंगलवार को रोड्रिग्वेज को टीम के अधिकारियों, खिलाड़ियों और मीडिया के सामने पेश किया जाएगा।

ग्रेमियो के कोच लुइस फिलिप स्कोलारी ने विशेष अनुरोध करते हुए रोड्रिग्वेज के साथ करार किया है। इस सत्र में ग्रेमियो के दो खिलाड़ी-मार्सोले मोरेनो और हर्नान बार्कोस चीन का रुख कर चुके हैं।

बोलीविया के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मोरेनो ने चांगचुन याताई क्लब के साथ करार किया है, जबकि अर्जेटीना के फारवर्ड बार्कोस ने तियाजिन तेदा का दामन थामा है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493