द. अफ्रीका के लिए विश्व कप में दूसरे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी

कैनबरा, 3 मार्च (आईएएनएस)। हाशिम अमला और फाफ दू प्लेसिस ने शानदार शतक लगाकर विश्व कप में इतिहास में दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी को अंजाम दिया।

अमला और प्लेसिस ने मंगलवार को मानुका ओवल मैदान पर आयरलैंड के साथ जारी आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-बी मुकाबले में 12 रन पर क्विंटन दे कॉक का विकेट गिरने के बाद 247 रनों की साझेदारी निभाई।

अमला और इस विश्व कप में अपना पहला शतक लगाने वाले प्लेसिस ने 2007 विश्व कप में अब्राहम डिविलियर्स और जैक्स कैलिस द्वारा इस विकेट के लिए बनाए गए 170 रनों के रिकार्ड को पीछे छोड़ा।

इस विकेट के लिए दक्षिण अफ्रीका की ओर से तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी अमला और प्लेसिस के ही नाम है। इन दोनों ने 27 फरवरी, 2015 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 127 रन जोड़े थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493