बैडमिंटन : ऑल इंग्लैंड ओपन का सीधा प्रसारण करेगा स्टार स्पोर्ट्स

मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। वर्ष के पहले बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड सुपरसीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप के मुख्य मुकाबले बुधवार से शुरू हो रहे हैं और अग्रणी खेल चैनल स्टार स्पोर्ट्स इनका सीधा प्रसारण करेगा।

मंगलवार से टूर्नामेंट के क्वालीफाईंग मुकाबले शुरू हो गए तथा आठ मार्च तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित बैडमिंटन टूर्नामेंट का प्रसारण स्टा स्पोर्ट्स-2 और स्टार स्पोर्ट्स एचडी-2 चैनलों पर किया जाएगा।

इस टूर्नामेंट में चौथी विश्व वरीयता प्राप्त साइना नेहवाल, पारुपल्ली कश्यप, किदांबी श्रीकांत भारत के प्रमुख दावेदार होंगे।

ऑल इंग्लैंड ओपन बर्मिघम के बाक्र्लेकार्ड अरेना में खेला जाएगा।

इससे पहले सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी, प्रकाश पादुकोण और पारुपल्ली कश्यप इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खिताब जीत सके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493