बेटा जेल में रहकर सुधर गया : जैकी चेन

बीजिंग, 4 मार्च (आईएएनएस)। विश्व विख्यात अभिनेता जैकी चेन के बेटे जायसी चेन ने मादक पदार्थो का सेवन करने के मामले में हाल में छह माह की सजा काटी है। जैकी ने एक साक्षात्कार में कहा कि हवालात की हवा खाने के बाद उनका बेटा सुधर गया है।

जैकी ने हांगकांग के समाचारपत्र ‘ओरिएंटल मॉर्निग पोस्ट’ को दिए एक साक्षात्कार में अपने अभिनेता बेटे जायसी (32) के बारे में बात की।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ ने जैकी के इस साक्षात्कार के हवाले से कहा, “वह बहुत भावुक और लापरवाह हुआ करते थे। अब वह अपने जूते सही तरीके से रखते हैं। उनकी मां उनके लिए जो खाना बनाती हैं, उसे पूरा खाते हैं। यहां तक कि वह झूठे बर्तन उठाने और कपड़ों की तह बनाने में भी मदद करते हैं।”

जैकी (60) ने जायसी में आए इस असाधारण बदलाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह जायसी से हर साल छह महीने जेल में रहने की संभावना को लेकर मजाक भी करते हैं।

‘रश आवर’, ‘रम्बल इन द ब्रोंक्स’ और ‘ड्रंकन मास्टर’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले जैकी ने कहा, “मैंने मजाक किया और उससे जेल में रखने के लिए अनुरोध करने के लिए कहा। वहां काफी शांति होती है और वह वहां गाने लिख सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493