खुद को संगीत फैक्ट्री बनाने इरादा नहीं : लकी

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। ‘ना तुम जानो ना हम’ और ‘आ भी जा’ जैसे गीत गाने वाले गायक लकी अली का कहना है कि वह स्वयं को संगीत फैक्ट्री नहीं बनाना चाहते।

लकी ने कुछ साल पहले लकी अली एंटरटेनमेंट नाम से अपनी संगीत कंपनी शुरू की थी, लेकिन यह चली नहीं।

अली ने आईएएनएस को बताया, “यह संगीत कंपनी नहीं थी। यह महज एक चीज थी, जिसे मैंने शुरू किया और जो सफल नहीं हुई। मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता था..मुझे किसी वेबसाइट या कंपनी की जरूरत नहीं है। मेरा स्वयं को संगीत फैक्ट्री बनाने का इरादा नहीं है। मैं उसी समय गाना चलाना या सुनना पसंद करता हूं, जब मैं ऐसा करना चाहता हूं। मैं एक कलाकार हूं, कारोबारी नहीं।”

देश में मौजूदा संगीत परिदृश्य के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “लोगों को समझ आ रहा है कि फिल्मोद्योग के बाहर भी गायक व संगीतकार हैं, जो बेहतर काम कर रहे हैं। इसलिए जहां कहीं भी सुरीली आवाज व राग हैं, लोग उन्हें सुनेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493