मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मकार अनुराग बासु को रिएलिटी टीवी शो ‘नच बलिए’ के अगले संस्करण में जज की भूमिका निभाने का प्रस्ताव मिला है।
यदि बासु इसके लिए हामी भरते हैं, तो नए संस्करण में वह साजिद खान की जगह लेंगे।
एक सूत्र ने अनुसार, शो के निर्माता शो के प्रति दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने के लिए सिनेजगत की बड़ी हस्तियों को इसके साथ जोड़ना चाह रहे हैं।
सूत्र ने कहा, “नए संस्करण में साजिद खान नहीं होंगे। उनकी जगह निर्माताओं ने अनुराग बासु के सामने प्रस्ताव रखा है।”
‘नच बलिए’ का सातवां संस्करण स्टार प्लस पर मई से प्रसारित हो सकता है। पिछले संस्करण में साजिद, शिल्पा शेट्टी और टेरेंस लुईस शो के जज थे।
अनुराग इससे पहले टीवी पर ‘इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज’ के जज रह चुके हैं और छोटे पर्दे के लिए धारावाहिक ‘लव स्टोरी’ भी बना चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath