दुनिया में वियना, भारत में हैदराबाद श्रेष्ठ शहर

लंदन, 4 मार्च (आईएएनएस)। विश्व में गुणवत्तापूर्ण जीवन जीने के लिहाज से आस्ट्रिया की राजधानी वियना सबसे ज्यादा अच्छी जगह है। वहीं भारत में रहने के लिहाज से हैदराबाद सबसे अच्छा शहर है। यह बात मर्सर क्वालिटी ऑफ लिविंग द्वारा बुधवार को जारी 2015 की रैंकिंग में सामने आई है। इस सूची में हैदराबाद को विश्व में 138वां स्थान मिला है।

मर्सर की वेबसाइट के मुताबिक इस सूची में यूरोप का दबदबा रहा। इसमें आस्ट्रिया और न्यूजीलैंड के ज्यादातर शहरों को जगह दी गई है।

इस सूची में ज्यूरिख (स्विटजरलैंड) को दूसरा स्थान, ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) को तीसरा स्थान और म्यूनिख (जर्मनी) को चौथा स्थान मिला है। वहीं पांचवे स्थान पर वैंकूवर (कनाडा) को जगह दी गई है, जो कि शीर्ष 10 शहरों में जगह बनाने वाला उत्तरी अमेरिका का अकेला शहर है।

एशिया में सबसे पहला स्थान सिंगापुर को दिया गया है, जबकि पूरी दुनिया के शहरों में इसे 25वां स्थान हासिल हुआ है।

वहीं भारतीय शहरों में पुणे (145) को हैदराबाद के बाद दूसरे स्थान पर रखा गया है। रहने के लिहाज से दोनों ही शहर बाजी मारकर देश के पारंपरिक व्यापार केंद्रों नई दिल्ली (154) और मुंबई (152) से पहले स्थान पाने में सफल रहे। पिछले कुछ दशकों में मुंबई और दिल्ली में जनसंख्या में काफी वृद्धि हुई है जिसके कारण यहां पर पूर्व से व्याप्त साफ पानी, वायु प्रदूषण और यातायात जाम जैसी समस्याएं और बढ़ गईं।

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो (132) दक्षिण एशिया में रहने के लिहाज से सबसे बेहतर शहर के रूप में सामने आया है। वहीं जापान की राजधानी टोक्यो (44) ने पूर्व एशियाई शहरों में बाजी मार ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493