नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह हल्की ठंड रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने कहा है कि दिन में धूप निकलेगी और मौसम गर्म रहेगा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आसमान पूरे दिन साफ रहेगा और धूप निकलेगी। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 93 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath