नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आसमान में हल्के बादल घिरे रहेंगे और कुछ स्थानों पर एक-दो चरण बेहद हल्की बारिश एवं गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।”
अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 96 फीसदी दर्ज की गई। शहर में रविवार सुबह तक 9.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath