दोबारा वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष चुने गए कैमरन

किंग्सटन (जमैका), 8 मार्च (आईएएनएस)। जमैका के डेव कैमरन को दूसरी बार वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) का अध्यक्ष चुना गया। कैमरन ने शनिवार को आयोजित वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान इस पद के लिए हुए चुनाव में जोएल गार्नर को हराया।

समाचार एजेंसी सीएमसी के मुताबिक, महान तेज गेंदबाज गार्नर को चार मत मिले जबकि कैमरन ने आठ मत हासिल किए। गार्नर बारबाडोस क्रिकेट संघ के मौजूदा अध्यक्ष हैं।

कैमरन के साथी और उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार इमैनुएल नैथन भी जीत गए हैं। नेथन ने इस पद के लिए गार्नर के दल के बलदाथ महाबीर को 8-4 से हराया। महाबीर त्रिनिदाद एवं टोबैगो क्रिकेट बोर्ड से ताल्लुक रखते हैं।

कैमरन ने अपनी जीत के बाद कहा, “मैं अपने पक्ष में मतदान करने वाले सदस्यों और साझेदारों का धन्यवाद करता हूं। मेरे लिए बीते कुछ महीने काफी कठिन रहे हैं लेकिन अब लगता है कि आने वाला वक्त अच्छा गुजरने वाला है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493