प्रधानमंत्री ने महिलाओं के साहस, उपलब्धियों को सलाम किया (लीड-1)

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ पर महिलाओं के अदम्य साहस और उपलब्धियों को सलाम किया और कहा कि उनकी सरकार महिलाओं की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मोदी ने अपने संदेश में कहा, “मैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के अदम्य साहस और उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों को सलाम करता हूं।”

उन्होंने कहा, “जब हम महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध की खबर सुनते हैं तो हमारा सिर शर्म से झुक जाता है।”

मोदी ने कहा, “हम महिलाओं के साथ होने वाले हर तरह के भेदभाव और अन्याय को समाप्त करने के लिए कंधे से कंधा मिला कर काम करेंगे।”

उन्होंने कहा कि सरकार एक केंद्र बना रही है, जो हिंसा और शोषण झेलने वाली महिलाओं को सहायता, कानूनी और मनोवैज्ञानिक सलाह देगा।

मोदी ने कहा कि सरकार महिलाओं के मनोवैज्ञानिक सलाह मशविरे के लिए हेल्पलाइन नंबर 181 शुरू करेगी।

उन्होंने कहा, “आज, हम हमारे विकास की यात्रा में महिलाओं को बराबर का साझीदार और अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प दोहराते हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार विभिन्न योजनाओं और पहलों के जरिए महिलाओं की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कृतसंकल्प है।”

उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ’ कार्यक्रम का लक्ष्य बालिकाओं के प्रति लोगों के दृष्टिकोण में वैचारिक परिवर्तन लाना और बालिकाओं की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘सुकन्या सम्रुद्धि योजना’ के जरिए युवा लड़कियों की शादी और शिक्षा में सहयोग करेगा।

उन्होंने कहा कि एमयूआरडीए बैंक हजारों महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता में मदद करेगा।

‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’, ‘प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना’ और ‘अटल पेंशन योजना’ जैसी सामाजिक सुरक्षा योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के लिए काफी लाभदायी होगा।

उन्होंने कहा, “हम अपने दृष्टिकोण को सच करने में सभी का सहयोग चाहते हैं।”

हर साल आठ मार्च को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ मनाया जाता है। विश्वभर में इस साल महिला दिवस ‘एम्पावरिंग वुमन, एम्पावरिंग ह्युमेनिटी : पिक्चर इट’ के थीम पर मनाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493