केट ने बेटी गोद ली

लॉस एंजेलिस, 8 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री केट ब्लैंचेट और उनके पति एंड्र्यू अपटन ने एक बेटी गोदी ली है और उसका नाम एडिथ विविएन पैट्रिका अपटन रखा है।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार यह जानकारी केट के प्रवक्ता ने शुक्रवार को दी।

केट और अपटन पहले से ही चार बच्चों डेशिल जॉन (13), रोमन रॉबर्ट (10) और इग्नाशियुस मार्टिन (6) के माता पिता हैं। इस तरह एडिथ तीन भाइयों की लाडली छोटी बहन बन गई है।

केट आने वाली फिल्म ‘सिंडरेला’ में एक बुरी सौतेली मां की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में लिलि जेम्स, रिचर्ड मैडन और हेली एटवेल ने भी काम किया है। फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में 20 मार्च प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493