दिल्ली सरकार वर्मा समिति की रिपोर्ट जल्द लागू करेगी

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को यहां कहा कि दिल्ली सरकार शीघ्र ही फास्ट ट्रैक अदालतें स्थापित करेगी और यौन हमलों के पीड़ितों को त्वरित न्याय मुहैया कराना सुनिश्चित करने के लिए न्यायमूर्ति जे.एस. वर्मा समिति की सिफारिशों को लागू करेगी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बातचीत करते हुए सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के विधायक और राज्य सरकार के अधिकारी महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित मुद्दे के बारे में प्रशिक्षित किए जाएंगे।

फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन आम आदमी पार्टी (आप) के चुनावी वादों में से एक है। इस तरह की अदालतों के गठन की सिफारिश न्यायमूर्ति वर्मा समिति ने की थी और त्वरित सुनवाई और महिलाओं के खिलाफ यौन हमले करने के आरापियों को सजा बढ़ाने के लिए आपराधिक कानून में संशोधन का सुझाव दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493