वेस्ट को प्रतिभाशाली मानती हैं मिनाज

लॉस एंजेलिस, 9 मार्च (आईएएनएस)। रैपर निकी मिनाज कहती हैं उवह रैप गायक केनी वेस्ट का दिल से सम्मान करती हैं। वह कहती हैं कि उनका करियर बनाने के लिए वेस्ट ने उन्हें जो अवसर दिए उनके लिए वह हमेशा वेस्ट की ऋणी रहेंगी।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, ‘मॉन्स्टर’ और ‘ब्लाजिन’ जैसे गानों में वेस्ट के साथ काम कर चुकीं मिनाज ने कहा, “मैं उनका सम्मान करती हूं। उन्होंने मुझे बड़ा अवसर दिया, मैं कभी उनसे श्रेष्ठ नहीं हो सकती। मेरा मतलब है कि वह प्रतिभाशाली हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “उन्होंने ऐसे काम किए हैं, जिन्हें मैं कभी नहीं भूल सकती। आपको पता है, उन्होंने मुझे मेरे करियर में सबसे बेहतर मौके दिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493