‘चैपी’ बेहद प्रासंगिक फिल्म : देव पटेल

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता फिल्म ‘स्लमडॉग मिलिनेयर’ से प्रसिद्धि पाने वाले ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल का मानना है कि उन्हें भारतीय दर्शकों को आकर्षित करने के लिए ही विज्ञान-फंतासी से भरपूर फिल्म ‘चैपी’ में लिया गया है।

देव ने बर्लिन से फोन पर आईएएनएस को बताया, “भारत सबसे तेजी से विकसित हो रहे देशों में से एक है। हम जानते हैं कि दुनियाभर में हर कोई इसकी तकनीकी प्रगति का सम्मान करता है, इसलिए फिल्म एकदम प्रासंगिक है। मेरे ख्याल से नील ब्लोमकैंप (निर्देशक) ने फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय बनाने और भारतीय दर्शकों को आकर्षित करने मुझे लिया है।”

‘चैपी’ की कहानी सिनेप्रेमियों को एक ऐसी दुनिया में ले जाती है, जहां एक दमनकारी रोबोटिक पुलिसबल द्वारा अपराध पर नजर रखी जाती है। फिल्म एक रोबोटिक पुलिसकर्मी ‘चैपी’ की कहानी कहती है।

‘चैपी’ में सिगोर्नी वीवर और ह्यू जैकमैन भी हैं। यह भारत में 13 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म में डिऑन विल्सन की भूमिका निभा रहे देव को उम्मीद है कि यह दर्शकों को पसंद आएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493