डेलेविंगने, वाटरहाउस, जैगर ने खिंचवाईं अर्धनग्न तस्वीरें

लंदन, 9 मार्च (आईएएनएस)। मॉडल कारा डेलेविंगने, सूकी वाटरहाउस और जॉर्जिया मे जैगर ने एक पत्रिका के लिए अर्धनग्न तस्वीरें खिंचवाईं हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेड डॉट को डॉट यूके’ की रपट के अनुसार, मॉडल तिकड़ी ने पत्रिका ‘वोग’ के अप्रैल संस्करण के लिए एक साथ फोटोशूट करवाया।

फोटोग्राफर मारियो टेस्टीनो ने उनकी तस्वीर उतारी, जो राजकुमारी डायना की तस्वीर उतारने वाले फोटोग्राफ के रूप में मशहूर हैं।

तस्वीर में तीनों मॉडल एक दूसरे के बेहद करीब दिख रही हैं और डेलेविंगने का (डीडी) टैटू भी दिखाई दे रहा है, जो उन्होंने और उनकी एक दोस्त जॉर्डन डन्न ने पिछले साल अपनी दोस्ती के नाम पर बनवाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493