अर्जेटीना में 2 हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, 10 मरे

ब्यूनस आयर्स, 10 मार्च (आईएएनएस)। उत्तरी अर्जेटीना में सोमवार को दो हेलीकॉप्टर हवाई क्षेत्र में आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई।

दुर्घटना ला रिओजा प्रांत के विला कास्टेली शहर के पास हुई।

प्रांतीय सरकार के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी एफे को बताया, “दो हेलीकॉप्टरों के बीच भिड़ंत हुई थी। जिसमें 10 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है।”

दुर्घटना के समय मौसम सामान्य था। दोनों हेलीकॉप्टरों के टकराने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

दोनों में से एक हेलीकॉप्टर ला रिओजा प्रांतीय सरकार का और दूसरा पड़ोसी प्रांत सैंटियागो डेल एस्टेरो का था।

अधिकारियों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर क्वेब्राडा डेल येसो क्षेत्र में एक डाक्यूमेंट्रीके फिल्मांकन के लिए विला कास्टेली में थे।

एक हेलीकॉप्टर के पायलट के अलावा, दुर्घटना में मारे गए सभी लोग फ्रांसीसी नागरिक थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493