लंदन, 10 मार्च (आईएएनएस)। गायक एड शीरन के एक प्रशंसक ने एक पत्र में उनके लुक की आलोचना की है। शीरन ने यह पत्र साझा भी किया है, जिसमें उनके प्रशंसक ने उन्हें ‘बदसूरत’ कहा है।
शीरन ने अपने एक प्रशंसक का पत्र साझा किया है, जिसने सियोल में उनके संगीत समारोह में हिस्सा लिया था।
प्रशंसक ने पत्र में शीरन के लुक की तारीफ नहीं की है। उसने लिखा है, “तुम थोड़े बदसूरत हो, लेकिन मैं तुमसे प्यार करता हूं।”
वेबासाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 24 वर्षीय शीरन इस समय अपनी एशिया यात्रा पर हैं। उन्होंने अपने प्रशंसक का यह पत्र इंस्टाग्राम पर साझा किया था।
पत्र के शीर्षक में शीरन ने लिखा, “भगवान कोरिया का भला करे।”
dharmpath.com dharmpath