सैफ करेंगे ‘बॉलीवुड ब्रिटेन’ का प्रचार

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। देश की राष्ट्रीय पर्यटन एजेंसी ‘विजिट ब्रिटेन’ ने अभिनेता सैफ अली खान को अपने पर्यटन अभियान ‘बॉलीवुड ब्रिटेन’ के प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। सैफ का कहना है कि उनका ब्रिटेन से गहरा रिश्ता है।

ब्रिटेन में 50 से ज्यादा हिंदी फिल्में फिल्माई जा चुकी हैं। यह जगह वैवाहित जोड़ों की इच्छा सूची में हमेशा से शुमार रही है। यह उन्हें एक प्रेमपूर्ण व रमणीय लोकेशन मुहैया कराती है। बॉलीवुड ब्रिटेन अभियान के केंद्र में भी यही विचार है।

अभियान सैफ अभिनीत ‘कॉकटेल’ और ‘लव आज कल’ जैसी सफल बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई गई फिल्म लोकेशन पर रोशनी डालता है।

सैफ ने एक बयान में कहा, “मेरे परिवार और मेरा ब्रिटेन के साथ एक गहरा रिश्ता है। ब्रिटेन में क्रिकेट से लेकर संस्कृति और शिक्षा सब कुछ रहा है। ब्रिटेन में परिवार के साथ कई छुट्टियां बिताना, मेरे पिता और दादाजी को मशहूर क्रिकेट मैदान जैसे लॉर्ड्स में क्रिकेट खेलते देखना और वहां पढ़ाई करना, ये सब वो चीजें हैं जिन्होंने मेरा इस जगह के साथ एक ऐसा रिश्ता जोड़ दिया, जो मेरा अन्य देश के साथ नहीं है।”

सैफ ने कहा, “मेरे ख्याल से ब्रिटेन में पर्यटकों के लिए लुभावने ग्रामीण अंचलों से लेकर, इतिहास, बेहतरीन संस्कृति, पकवान, रंगमंच, संग्रहालय, संगीत, पर्व और बहुत कुछ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493