दोस्ताना मैच के लिए तेवेज अर्जेटीना टीम में शामिल

ब्यूनस आयर्स, 11 मार्च (आईएएनएस)। अर्जेटीना के फुटबाल कोच गेराडरे मार्टिनो ने इस महीने के आखिर में अमेरिका में खेले जाने वाले दोस्ताना मैच के लिए कार्लोस तेवेज को टीम में शामिल किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इटली के अग्रणी फुटबाल क्लब जुवेंतस के फॉरवर्ड खिलाड़ी तेवेज को तीन साल बाद अंतर्राष्ट्रीय टीम में वापसी का मौका मिला है।

उम्मीद के मुताबिक अर्जेटीना की 22 सदस्यीय टीम में स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी, जेवियर मास्केरानो और मैनचेस्टर युनाइडेड की ओर से खेलने वाले एंजेलो डी मारिया को भी शामिल किया गया है।

अर्जेटीनी टीम अमेरिका के वाशिंगटन में अल साल्वाडोर के खिलाफ 28 मार्च को एक मैच खेलेगी। इसके तीन दिन बाद उसे न्यू जर्सी में इक्वाडोर का सामना करना है।

यह दोनों मैच कोपा अमेरिका कप की तैयारियों के मद्देनजर भी अर्जेटीना के लिए महत्वपूर्ण है। कोपा अमेरिका कप चिली में 11 जून से 4 जुलाई के बीच आयोजित होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493