लीबियाई संसद का शांति वार्ता स्थगित करने का आग्रह

त्रिपोली, 11 मार्च (आईएएनएस)। लीबिया की धर्मनिरपेक्ष संसद ने अगली सरकार की रूपरेखा पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र से शांति वार्ता एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का आग्रह किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्रतिनिधिसभा के प्रवक्ता फराज हाशिम ने बताया, “हम अगली सरकार की रूपरेखा, न्यायालय और समयसीमा पर चर्चा करने के लिए वार्ता सत्र को सप्ताह के लिए स्थगित करने का आग्रह करते हैं।”

लीबिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने लीबिया के राजनैतिक गुटों के बीच मोरक्को में बुधवार को नए चरण की वार्ता आयोजित करने की योजना बनाई थी।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा समर्थित लीबिया के संघर्षरत गुटों के बीच वार्ता पिछले शनिवार को रोक दी गई थी। विरोधी गुटों के प्रतिनिधियों ने वर्तमान संकट के समाधान की योजनाओं पर विचार के लिए समय मांगा था।

देश में 2011 के उत्पात के बाद से राजनीति में अशांति का माहौल है। 2011 की राजनैतिक अशांति के चलते तत्कालीन तानाशाह मुअम्मार गद्दाफी को सत्ता गंवानी पड़ी थी। देश में अब दो विरोधी संसदें – धर्मनिरपेक्ष हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव और इस्लाम समर्थित जनरल नेशनल कांग्रेस हैं।

दोनों मुख्य गुटों का समर्थन करने वाले बल त्रिपोली, बेनघाजी और घरयन जैसे शहरों में एक दूसरे से लड़ रहे हैं, जिसमें तमाम लोगों की जानें जा चुकी हैं। कम से कम 1,20,000 लोगों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा, जिस कारण खाद्य एवं चिकित्सा आपूर्ति में कमी आई है।

संयुक्त राष्ट्र सितंबर से दोनों संघर्षरत पक्षों के बीच कई चरणों में वार्ता करा चुका है, लेकिन दोनों पक्षों के संघर्ष विराम पर सहमत होने के बाद भी झड़पें जारी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493