चोट के कारण विश्व कप से बाहर हुए इंग्लैड के वोक्स, मोइन अली

सिडनी, 11 मार्च (आईएएनएस)। आईसीसी विश्व कप-2015 के नॉकऑउट दौर से बाहर हो चुकी इंग्लैंड क्रिकेट टीम के आखिरी ग्रुप मुकाबले में सलामी बल्लेबाज मोइन अली और हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस वोक्स हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

दोनों ही खिलाड़ी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वे सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुए।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अनुसार उस मैच में गेंदबाजी के दौरान अली की पसली में खिंचाव आया। वहीं, वोक्स को बल्लेबाजी के दौरान बाएं पैर में चोट लगी।

बाद में जांच के बाद चोट की गंभीरता का पता चला और उन्हें आखिरी मैच से बाहर रखने का फैसला लिया गया।

इंग्लैंड को अपना आखिरी ग्रुप मैच शुक्रवार को अफगानिस्तान के खिलाफ सिडनी में खेलना है। टूर्नामेंट के लिहाज इस मैच का महत्व नहीं रहा गया है क्योंकि दोनों ही टीमें विश्व कप से बाहर हो चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493