नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।”
दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 85 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
राजधानी में बुधवार का अधिकतम तामपान सामान्य से तीन डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath