बिहार में धूप, तापमान बढ़ने की संभावना

पटना, 12 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह खिली हुई धूप निकली और मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम साफ रहने तथा तापमान में मामूली वृद्घि की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के एक अधिकारी ने बताया कि पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, गया का 11.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 26 डिग्री, गया का 30.4 डिग्री और पूर्णिया का 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493