मोटरस्पोर्ट्स : नेशनल रैली चैम्पियनशिप मई में शुरू होगी

चेन्नई, 12 मार्च (आईएएनएस)। एफएमएससीआई इंडियन रैली चैम्पियनशिप के 2015 सत्र का आगाज मई में होगा। 29 से 31 मई तक गोवा में इसके पहले चरण का आयोजन होगा।

फेडरेशन आफ मोटर स्पोर्ट्स क्ल्ब्स ऑफ इंडिया (एफएमएससीआई) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

गोवा के बाद इस चैम्पियनशिप का आयोजन केरल में भी होगा। केरल में चैम्पियनशिप की वापसी कई सालों के बाद हो रही है।

साथ ही चिकमंगलूर में भी आईआरसी और एफआईए एशिया कप (दिसम्बर) में होगा।

इस साल का कैलेंडर :

राउंड-1 : 29-31 मई, गोवा, राउंड-2 : 12-24 जून, नासिक, राउंड-3 : 3-5 जुलाई, कोयंबटूर, राउंड-4 : 2-4 अक्टूबर, केरल, राउंड-5 : 20-22 नवमंबर, बेंगलुरू, राउंड-6 : 11-13 दिसम्बर, चिकमंगलूर।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493